नासिर आलम, आजमगढ़: केबीसी न्यूज़ की खबर के बाद, आजमगढ़ प्रखंड के दनिहां पंचायत में पंचायत सचिव रंजीत कुमार और कार्यपालक अधिकारी मिथुन कुमार राय पर बड़ी खबर आई है। यहां वार्ड सदस्यों के आलोचना का सामना कर रहे अधिकारीगण की जांच की जा रही है।
वार्ड सदस्यों के अनुसार, पंचायत सचिव रंजीत कुमार ने एक लंबे समय से योजनाओं को मनमानी से चला रहा था। इनके द्वारा कभी भी ग्राम सभा बुलाई नहीं जाती थी और ना ही वार्ड सदस्यों को विश्वास में लिया जाता था। वार्ड सदस्यों ने इसके खिलाफ जिला प्रशासन और मंत्री तक लिखित शिकायत की थी, लेकिन जांच अधिकारी दनिहां पंचायत में पहुंचे नहीं थे।
लेकिन केबीसी न्यूज़ ने इस खबर को प्रसारित करने के बाद, जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं। जिला पंचायत राज्य पदाधिकारी ने सभी योजनाओं की जांच के लिए वहां पहुंचे हैं। उन्होंने योजनाओं से संबंधित सभी रजिस्टरों को जब्त कर लिया है।
जिला पंचायत राज्य पदाधिकारी अजय कुमार चंद्रा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जांच की सम्पूर्ण रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी। यहां सभी वार्ड सदस्यों के बीच खुशी देखी जा रही है, और वे केबीसी न्यूज़ का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
Follow Us
| WhatsApp Group | KBC News Katihar |
| Kbc News:- एक कदम आगे | |
| YouTube Channel | KBC News Katihar |
| Our Facebook Page | KBC News Katihar |
