कटिहार,– आज कटिहार के बरारी प्रखंड की दुर्गापुर पंचायत के बालूघाट गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसमें एक 12 वर्षीय बच्चा नदी में डूब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के अनुसार, वार्ड नंबर 12 के निवासी अबू तालिब का बेटा अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान उसका पांव फिसला और वह पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
मौके पर पहुंचे बड़े संख्या में लोगों ने भी प्रयास किया बच्चे को ढूंढ़ने का, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। ढूंढ़ने की कोशिश में नाव का सहारा भी लिया गया, लेकिन बच्चा जब बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस दुखद घटना के बाद, बच्चे के परिजनों में गहरा दुख है। गांव में मातम की वातावरण है, और लोगों में आश्रुपूरित दुख है।
Follow Us
| WhatsApp Group | KBC News Katihar |
| Kbc News:- एक कदम आगे | |
| YouTube Channel | KBC News Katihar |
| Our Facebook Page | KBC News Katihar |
